- Get link
- X
- Other Apps
वास्तु के सूक्ष्म परिवर्तन से पायें लाभ
दक्षिण भारत के एक प्रमुख शहर से एक व्यापारी परिवार में मुझे वास्तु देखने जाने का सुअवसर मिला ,पूरा मकान करीब करीब वास्तु शास्त्र के अनुसार बना था कुछ माइनर दोष रह गए थे जो इस प्रकार है ----
घर में मुखिया के पाँच शादी शुदा बच्चे थे ,व्यापार की ऊंचाई पर थे , शहर के अंदर नाम सम्मान था ,अच्छी खाशी सामाजिक प्रतिस्ठा थी , छोटे बच्चों की पढाई ठीक चल रही था ------उनकी समस्या केवक एक थी ,बड़े बेटे की बड़ी लड़की जो २८ वर्ष की हो गयी थी ,खुबसूरत और पड़ी लिखी होने के बाद भी शादी नही हो पा रही थी । घर की छोटी चारों बहुवों ने अपनी समस्या सुनाई ,चारों बहुएं बड़ी भतीजी की शादी शीग्र चाहती थी ,वे उस लडकी से परेशान थे क्योंकि बड़ी लडकी घर का सारा निर्णय स्वयम लेती थी ,घर में कौन सी टीवी लेनी है ,घर में कौन सा पेंट करना है ,कौन सी गाड़ी लेनी है ---------रोजमर्रा के सारे निर्णय बड़ी पोती ले रही थी इससे चारों बहुओं के इगो को ठेस लग रही थी ।घर के प्रमुख दोष इस प्रकार से थे -------
१.नेरित्य कोण में मास्टर बेड रूम में वहीं बड़ी पोती सो रही थी ------इसकी वजह से विवाह के सारे रिश्तों को काट रही थी और घर के सारे सदस्य उसकी बातों में आ जा रहे थे ,इस कोण में सोने वाला व्यक्ति घर में डोमिनेट करता है ,घर का सारा निर्णय स्वयम लेता है ,यह मालिक का स्थान होता है ,जो इस कोण पर सोता है वह घर से बाहर निकलने का नाम नही लेता ,अधिकतर किरायेदार जब घर के नेरित्य कोण में निवास करते है तो वो घर को छोड़ने का नाम ही नही लेते । इसलिए शादी करने योग्य लडकी को नेरित्य [दक्षिण-पश्चिम ] कोण पर नही सुलाना चाहिए -----उपचार ----लड़की को उस कमरे को छोडकर वायव्य [उत्तर-पश्चिम ] के कमरे में सोने को कहा ,लडकी तुरंत तेयार हो गयी क्योंकि उसकी सभी सहेलियों के बच्चे तक हो गए थे २. मास्टर बेडरूम के नेरित्य कोण पर ही एक शौचालय था ,शौचालय जिस कोण पर रहता है उस कोण की उर्जा को फ्लश [बाहर ] कर देता है ,नेरित्य कोण विवाह ,वैवाहिक सम्बन्धों ,सामाजिक सम्बन्धों का भी कोण होता ही ,इसीलिए इस घर में विवाह में बाधा उत्त्पन्न हो रहा था ,शौचालय की जगह ड्रेशिंग रूम और ड्रेसिंग रूम को शौचालय बनाया ३. नेरित्य कोण के शयन कक्ष के नेरित्य कोण में अकेली लड़की का उदास सा चेहरा लिए फोटो लगा था ----इसलिए लड़की अकेली ही रह रही थी ,जीवनसाथी अभी उसके जीवन में प्रवेश नही कर पा रहा था ,उदास सा फोटो किसी के जीवन में उदासी ला सकता है इसलिए फोटो का चयन बड़ी सावधानी से करना चाहिए ४. टेरेस के नेरित्य कोण में किसी वास्तु शास्त्री ने कबाड़ रखने का कमरा बना दिया था जो की गलत था -----नेरित्य का कमरा स्टोर के लिए अच्छा है लेकिन स्टोर के नाम पर लोग कबाड़ को रखते है नेरित्य कोण को भारी करने के लिए -----कबाड़ हमेशा वास्तु दोष देता है चाहे आप किसी कोण में रख लें -----नेरित्य कोण विवाह का कोण होने से विवाह का कबाड़ा कर रहा था --सारे कबाड़ को तुरंत बेचने को कहा----वैवाहिक जीवन की उर्जा को एक्टिव करने के लिए भूखंड के नेरित्य कोण में प्रथ्वी तत्व से सम्बन्धित पत्थरों से ऊँचा पहाड़ बना दिया ,नेरित्य कोण में हनुमान जी की फोटो पहाड़ को ले जाते हुए लगवाया ५. वायव्य के शयन कक्ष के नेरित्य कोण में लाल जोड़े में नई शादी शुदा नवयुगल की फोटो लगवाया ,वायव्य के कमरे में पश्चिम की ओर सर करके सोने को कहा
वास्तु देव की कृपा से इन सारे उपचार को करने के छः माह के अंदर ही लडकी की शादी का निमंत्रण पत्र आ गया -----मैंने वास्तु देव से उस परिवार के उपर और कृपा करने की प्रार्थना की
क्या आप वास्तु-शास्त्र में रूचि रखते हैं ,,,,,,,,,? क्या आप वास्तु शास्त्र सीखना चाहते हैं .......
Are you interested in VASTU SHASTRA ? ……interested to discuss VASTU …?
contact
astropujacentre@gmail.com
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment