नए चांद की बांहों में होगा पुराना चांद
मुंबई, सोमवार, 23 जनवरी 2012( 21:17 IST )
Webdunia
FILE
इस बार 26 जनवरी की शाम चांद और शुक्र ‘एक साथ’ नजर आएंगे।

नेहरू केंद्र स्थित नेहरू तारामंडल के निदेशक अरविंद परांजपे ने आज बताया कि इन दिनों शाम ढलने के बाद अंधेरा होने पर शुक्र को पश्चिमी क्षितिज के ऊपर शानदार तरीके से चमकते हुए देखा जा सकता है।

परांजपे ने बताया कि 26 जनवरी को अर्धचंद्राकार चांद शुक्र के दाहिनी ओर नजर आएगा। अर्धचंद्राकार चांद के आकाश में नजर आने पर लोग चांद के उस भाग को भी देख पाएंगे, जो सूर्य की रौशनी से प्रकाशित नहीं होगा बल्कि धरती से प्रतिबिंबित होने वाली सूर्य की रौशनी से प्रकाशित होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को कई बार ‘नए चांद की बांहों में पुराना चांद’ भी कहा जाता है। (भाषा)
webdunia.....se....

Comments