राशि ओर सवभाव

मेष : इस राशि के युवा बहुत एंबिशियस और एडवेंचर पसंद करने वाले होते हैं।
लेकिन अधीर स्वभाव के होते हैं।
स्कूली स्टूडेंट्स हायर एजूकेशन के फील्ड में बड़ी सक्सेस पाने की बातें करते देखे-सुने जा सकते हैं।
कहने का अर्थ यह है कि ये प्रेजेंट सिचुएशन पर ध्यान नहीं देते।
इनकी राशि का स्वामी मंगल है, लेकिन इनकी अभिरुचियों को डिसाइड करने में बृहस्पति की अहम भूमिका होती है।

उपाय- मंगलवार को शिवलिंग पर जल, कच्चा दूध, सवा सौ ग्राम गेहूँ व इतनी ही मात्रा में गु़ड़ च़ढ़ाएँ। लाल चंदन का तिलक लगाएँ। 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का चार बार उच्चारण करें। एक्जाम के लिए जाते समय पिंक रूमाल साथ में रख लें। गु़ड़ की एक टुकड़ी खाकर जाएँ।
वृषभ : इस राशि का जातक बेहद टैलेंटेड, स्टूडियस और क्रिएटिव होते हैं।
आपको अच्छे टीचर और गाइड की जरूरत है, जो कि प्यार से समझाए।
राशि-स्वामी शुक्र है, लेकिन इंट्रैस्ट का आधार मंगल ही तय करता है।

उपाय- शुक्रवार को एक मुट्ठी जौ हथेली में रखकर सफेद गाय को खिलाएँ। शिव मंदिर में सात व्हाइट फूल चढ़ाएँ। 'ॐ शिव ॐ' मंत्र का 11 बार उच्चारण करें। एक्जाम के लिए जाते समय मिश्री खाएँ और माँ की ब्लैसिंग्स जरूर लें।
मिथुन : इस राशि के युवा की बुद्धि काफी तेज होती है।
ये सबजेक्ट को जल्द ही समझ लेते हैं।
मन बेहद नॉटी है।
स्टडी के लिए टिककर बैठने की आदत नहीं है।
ज्यादा मेहनत के बिना ही बहुत अच्छे मार्क्स ले आएँगे, यह ओवर कॉन्फिडेन्स आगे चलकर नुकसान दे सकता है।
राशि-स्वामी बुध है और अभिरुचियों का कारक शुक्र है। स्टडी के लिए एक अच्छे फ्रेंड की जरूरत है।


उपाय- बुधवार के दिन श्री गणेश स्त्रोत का पाठ करके हरा रंग श्रद्धानुसार दान करें। 'ॐ कपिलाय नमः' मंत्र का पाँच बार जाप करें। एक्जाम के लिए जाते समय रोली यानी कुंकुम का तिलक लगाएँ। हल्के ग्रीन कलर का रूमाल अपने राइट साइड में रखें।
कर्क : इस राशि के युवा टैलेंटेड एवं लेबोरियस होते हैं।
लेकिन मन में वैचारिक अस्थिरता बनी रहती है।
कभी बहुत कॉन्फिडेन्स से भरे हुए होते हैं तो कभी नेगेटिव थिंकिंग से परेशान रहते हैं।
इसलिए मन को कूल व कॉम बनाए रखने की जरूरत है।
फ्रेंड्स का ग्रुप बनाकर स्टडी करते हुए समय का सही उपयोग हो, इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें।
राशि-स्वामी चन्द्रमा है, जबकि अभिरुचियाँ बुध तय करता है।

उपाय- सोमवार को शिवलिंग पर जल, कच्चा दूध, सफेद आक के सात फूल और सवा सौ ग्राम चावल चढ़ाएँ। एक्जाम के लिए जाते वक्त 'ॐ सुमुखाय नमः' मंत्र का उच्चारण करें। सफेद चंदन का तिलक लगाएँ। मिश्री खाएँ। मिरर में अपना चेहरा देखकर निकलें।
सिंह : हाइली एंबिशियस, रिजिड, बोल्ड विचारों के, लेकिन डिस‍िप्लीन वाले होते हैं।
इस क्वालिटी को यदि स्टडी के लिए भी लागू करें तो अच्छी सक्सेस प्राप्त कर सकते हैं।
खुद को औरों से बेस्ट समझने एवं जलेसी की बुरी आदत से बचें।
राशि-स्वामी सूर्य व अभिरुचियों का स्वामी मून यानी चन्द्रमा है।

उपाय- रविवार को प्रातः सूर्य देवता को तांबे के लोटे में रक्त-चंदन, अक्षत व लाल गुलाब की पत्तियाँ डालकर जल चढ़ाएँ। 'ॐ घृणिः सूर्याय नमः' मंत्र का 28 बार उच्चारण करें। रोली का तिलक लगाएँ। शहद का टेस्ट कर एक्जाम देने जाएँ।
कन्या : बुद्धि अच्छी है।
मेहनत भी अधिक करते हैं, लेकिन नेगेटिव विचारों की अधिकता हुई तो ऐन वक्त पर सेल्फ कॉन्फिडेन्स गिर सकता है।
सबजेक्ट को याद रखने की क्षमता होते हुए भी कभी-कभी मुश्किल में पड़ जाते हैं।
राशि स्वामी बुध लेकिन अभिरुचियों को सूर्य डिसाइड करता है।

उपाय- 'ॐ विकटाय नमः' मंत्र का उच्चारण करें। श्री गणेश को 21 दूर्वा अर्पित करें। इसी में से कुछ दूर्वा अपने पास रखकर एक्जाम देने जाएँ। सरस्वती जी का चित्र साथ में रखें। मोरपंख को भी साथ में रख सकते हैं। सौंफ व मिश्री खाने के बाद घर से निकलें।
तुला : चतुर व चुस्त हैं लेकिन स्टडी के प्रति लापरवाह हो सकते हैं।
मन को स्थिर रखने का प्रयास करें।
किसी भी कार्य को मजबूती से व लगातार करने पर ही अच्छी सफलता मिल सकती है।
राशि-स्वामी शुक्र व अभिरुचियों के स्वामी बुध है।

उपाय- शुक्रवार को सफेद वस्तु का दान करें। सफेद गाय को कच्चे चावल खिलाएँ। सफेद रूमाल साथ में रखें। शिवजी की प्रतिमा या चित्र के सम्मुख 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 11 बार उच्चारण करें। परीक्षा के लिए निकलने से पूर्व दही-मिश्री खाएँ।
वृश्चिक : बहुत इमोशनल व नॉटी नैचर के होते हैं।
मन में तरह-तरह के विचार लगातार आते-जाते रहते हैं।
टीवी और कम्प्यूटर का अत्यंत सीमित प्रयोग करें, अन्यथा स्टडी में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
दिल-दिमाग साफ है लेकिन अपनी रोमांटिक तबियत पर काबू रखिए।
राशि-स्वामी मंगल व अभिरुचियाँ शुक्र से जु़ड़ी हुई हैं।

उपाय- मंगलवार को शिवलिंग पर सवा-सौ ग्राम मसूर की दाल, गु़ड़ व एक या आठ गुलाब चढ़ाएँ। लाल गाय को सवा-सौ ग्राम गुड़ खिलाएँ। ध्यान मुद्रा में विराजे हनुमान जी का दर्शन या ध्यान करके एक्जाम देने जाएँ। ऐसा चित्र साथ में रख भी सकते हैं। 'ॐ विनायकाय नमः' मंत्र का उच्चारण करें। केसर-चंदन का तिलक लगाएँ। खोपरा व मिश्री खाकर परीक्षा देने जाएँ।



धनु : टैलेंटेड, आइडल, फ्रेंक, प्रकृति प्रेमी व खुले विचारों के हैं।
स्टडी में मन न लगता हो, तो एक बार ठीक से सोच-विचार कर लें कि बिना पढ़े-लिखे व्यक्ति के लिए आज की सोसाइटी में क्या स्थान है। पढ़ने की ललक जग गई तो किसी भी गोल को हासिल करने की क्षमता आपके अंदर है।
राशि-स्वामी बृहस्पति एवं अभिरुचियाँ मंगल व शनि की हैं।

उपाय- गुरुवार को केले के वृक्ष पर जल, गाय का कच्चा दूध, चना दाल, नौ पीले फूल, नौ हल्दी की गाँठ चढ़ाएँ। गणेश जी को दूर्वाकुंर चढ़ाएँ। गायत्री मंत्र का उच्चारण करें। पीले रंग का रूमाल साथ रखें।
मकर : मेहनती हैं लेकिन नॉटी होने की वजह से पढ़ाना-समझाना कठिन है।
नए सबजेक्ट को समझने का इंटरैस्ट पैदा करना होगा। स्वयं पर ट्रस्ट करना होगा।
शंकालु स्वभाव हो, तो सुधार करें। क्रोध से बचें।
आपकी राशि-स्वामी शनि व अभिरुचि बृहस्पति डिसाइड करता है।

उपाय- शनिवार को शनि मंदिर में काली उड़द, काला तिल, काले वस्त्र, लोहे की वस्तु व नीले पुष्प अर्पित करें। 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें। नीला रूमाल साथ रखें। तुलसी की पत्तियाँ खाकर जाएँ। अदरक का छोटा सा टुकड़ा जेब में रखकर परीक्षा देने जाएँ।
कुंभ : इस राशि के लोग शुरू में पढ़ने-लिखने से जी चुराते हैं।
स्टडी के लिए पेरेंट्स पर अधिक डिपेंड रहते हैं।
फिर भी अच्छे मार्क्स पाने की चाह को अपना प्रेस्टिज पॉइंट बना लेते हैं।
ये युवा समय के साथ बदल भी जाते हैं।
कन्जर्वेटिव नेचर को छोड़ इन्हें अपना पूरा ध्यान स्टडी पर लगाना चाहिए।
आपकी राशि पर शनि का विशेष प्रभाव रहता है।
अभिरुचियों को तय करने में गुरू की भूमिका भी हुआ करती है।

उपाय- 'ॐ जूं सः' मंत्र का उच्चारण करें। उगते सूर्य को प्रणाम करें। शनि व हनुमान जी का स्मरण करके निकलें। भुने चने व गु़ड़ खाकर निकलें।
मीन : समय बर्बाद करने की आदत को सुधार लें।
अपेक्षित एक्सपेक्टेड रिजल्ट पाने के लिए ड़ी मेहनत करें।
याद रखें कि सक्सेस का कोई शार्ट-कट नहीं होता।
राशि-स्वामी बृहस्पति एवं अभिरुचियों का स्वामी शनि है।

उपाय- शुक्रवार को गाय को चने की दाल खिलाएँ। 'ॐ महासरस्वत्यै नमः' मंत्र का जाप करें। पंचामृत खाकर एक्जाम देने जाएँ। हल्के पीले या हल्के नीले रंग का रूमाल साथ ले जाएँ। एक्जाम के दिनों में ग्रैंड पा का आशीर्वाद प्राप्त करना आपके लिए विशेष फ्रूटफूल है। केसर का तिलक लगाएँ।

Comments