नाखून से जानें भविष्य

नाखून से जानें भविष्य

हथेली की अंगुलियों के नाखूनों पर दृष्टि डालें तो नाखून के बीच अर्द्धचंद्र दिखाई देते हैं। किसी के अधिक तो किसी के कम या किसी के नहीं भी होते हैं। ये चिन्ह कभी भी स्थायी न होकर समयानुसार बढ़ते घटते रहते हैं। नाखूनों के मूल भाग में सफेद अर्द्धचंद्र दिखाई दे, तो यह चिन्ह शुभ होकर जातक की उन्नति की ओर इशारा करते हैं। निकट भविष्य में ऐसे जातक उन्नति पाते हैं।

तर्जनी अंगुली के नख के मूल में अर्द्धचंद्र हो तो वह जिस क्षेत्र में भी हो उन्नति पाता है। यदि नौकरी में हो तो पदोन्नति शीघ्र मिलती है। मध्यमा अंगुली नख के मूल में अर्द्धचंद्र दिखे तो जातक को कहीं न कहीं से अकस्मात धन मिलेगा। मशीनी कार्य में उसे लाभ भी होगा।

सूर्य की अंगुली जिसे अनामिका रिंग फिंगर के नाम से भी जाना जाता है, उसके नखके मूल में अर्द्धचंद्र दिखे तो वह समाज में मान प्रतिष्ठा पाने वाला होता है। ऐसा जातक यदि प्रतियोगी परीक्षा में बैठे तो सफल होता है। सबसे छोटी अंगुली के नख मूल में अर्द्धचंद्र दिखाई दे, तो वह जातक व्यापार के क्षेत्र में उन्नति पाने वाला होता है। उसे भविष्य में मान-सम्मान अवश्य मिलता है। अर्द्धचंद्र ज्यादा से ज्यादा मध्य नाखून में एक सा भी होना फलदायी होता है।
वेबदुनिया

Comments