लक्ष्मी को प्रसन्न करने का मंत्र

लक्ष्मी को प्रसन्न करने का मंत्र
कैसे कमाएं धन, कैसे प्रसन्न हो लक्ष्मी


जीवन में पैसा सभी की जरूरत है। लेकिन कई बार धन कमाने के क्षेत्र में कई प्रकार की बाधाएं आती हैं। मां लक्ष्मी धन की देवी है। अत: आर्थिक कष्ट से मुक्ति पाने के लिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जाना आवश्यक है। प्रस्तुत है ऐसे आसान उपाय, जो लक्ष्मी को प्रसन्न कर पाए।

लक्ष्मी को प्रसन्न करने का मंत्र :
ॐ पहिनी पक्षनेत्री पक्षमना लक्ष्मी दाहिनी वाच्छा
भूत-प्रेत सर्वशत्रु हारिणी दर्जन मोहिनी रिद्धि सिद्धि कुरु-कुरु-स्वाहा।

इस मंत्र को पढ़कर गुगल, गोरोचन, छाल-छबीला, कपूर काचरी, चंदन चूरा मिलाकर भोजपत्र पर स्वास्तिक बनाएं। अष्टमी या शनिवार को लाल फल के साथ हल्दी व कुंकू कसे पूजन करें।


नोट : यह मंत्र 108 बार पढ़ना है।

विशेष : इस प्रयोग से लक्ष्मी की अपार कृपा प्राप्त होगी। देखते ही देखते पैसा बारिश की तरह बरसेगा, आपके घर से आर्थिक संकट दूर होंगे। लेकिन मन, उद्देश्य, कर्म और पूजन की शुद्धता तथा पवित्रता अनिवार्य है। क्रोध, वैमनस्य, ईर्ष्या, जलन, नफरत और बेईमानी जैसे भावों से दूर रहना अति आवश्यक है। मन की सरलता से सारे तंत्र-मंत्र-यंत्र सिद्ध होते हैं।

Comments